Yoga Course

मान्यता प्राप्त योग कोर्स (Yoga Course) कैसे चुनें? Complete Knowledge !

मान्यता प्राप्त योग कोर्स (Yoga Course) कैसे चुनें? संपूर्ण जानकारी !

योग का काम है जोड़ना | जो हमें जोड़ देता है हमारे असली सवरूप से, हमारी असली पहचान (nature) से | Yoga Course एक ऐसा Training Programme है जिसमे योग की विभिन्न क्रियाएँ जैसे Physical Training (शारीरिक प्रशिक्षण), प्राणायाम, Meditation (ध्यान) व् Mental Health (मानसिक स्वास्थ्य) पर Knowledge प्रदान दी जाती है | योग के द्वारा हम मानसिक शांति (mental peace) को महसूस करते है | आज तक़रीबन हर व्यक्ति चिंता (tension) एवं तनाव (depression) भरी जिंदगी जी रहा है वह मानसिक समस्या (mental problems) से ग्रसित है उसके चारो तरफ negitivity का घेरा बन गया है और वह उसमे बुरी तरह से जकड़ गया है वह हताशा भरी जिंदगी जी रहा है परन्तु इस समस्या का समाधान हमारे वैदिक ऋषि मुनियो ने आज से हज़ारो साल पहले निकाल लिया था पतंजलि का योगसूत्र इसका एक जीता जागता प्रमाण है उन्होंने आज से हज़ारो साल पहले योग पर बहुत कुछ हमें दिया जो हमारी सभी Problems का एकमात्र solution है | योग के द्वारा हम अपनी physical body को healthy रख सकते  है व्  अपने mental health को balanced कर सकते है |

योग 8 प्रकार का होता है जैसे यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व् समाधि

योग का main purpose मन (mind), शरीर (body) व् आत्मा को एकरूपता में ले आना

योग कोर्स करने के फायदे (Benefits of Yoga Course)

योग कोर्स (Yoga Course) करने के हज़ारो लाभ है इसमें  हम अपनी body, mind व् spiritual health बहुत सुधार कर सकते है योग हमारी शारीरिक क्रियाओ को मजबूती देता है व् हमारी ऊर्जा को बहुत high level पर ले जाता है | यह हमारी Intellectual power  को बहुत grow कर देता है | yoga course करने से हम अपनी career को new heights पर ले जा सकते है | Yoga Trainer बन हम अपने career को एक नई उड़ान दे सकते है | यह field हमें पैसे के साथ साथ अपने शारीरिक, मानसिक व् आध्यात्मिक विकास में योगदान प्रदान करती है | इस course को कर आप अपनी जिंदगी में एक गहरी शांति का अनुभव करोगे | योग हमें जोड़ता है प्रकृति से |

योग कोर्स के प्रकार (Types of Yoga Courses)

योग कोर्स निम्नलिखित प्रकार के होते है जैसे –

Diploma Course (डिप्लोमा कोर्स): Diploma Course 1 या 2 साल (year) का होता है जिसमे योग की विभिन्न techniques को सिखाया जाता है |

Certificate Course (सर्टिफिकेट कोर्स): Certificate course 6 महीने (month) या 3 महीने (month) का short term course होता है जिसमे योग के basics को सिखाया जाता है |

Advanced Yoga Trainer Course: Yoga में advance degree course शामिल होते है जैसे स्नातक (Graduation) डिग्री कोर्स हैं जिसमे छात्रों को योग के वैज्ञानिक और दार्शनिक पहलुओं की शिक्षा प्रदान की जाती है |

मान्यता प्राप्त योग कोर्स क्यों ज़रूरी है? (Importance of Recognized Yoga Courses)

सुरक्षित future के लिए मान्यता प्राप्त योग कोर्स करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि यहाँ पर yoga trainer को professional तरीके से training दी जाती है जिससे वो एक पेशेवर yoga trainer बन छात्रों को प्रभावी व् सुरक्षित ढंग से योग की शिक्षा प्रदान कर सकें |

 मान्यता प्राप्त योग कोर्स क्यों ज़रूरी है इसके निम्नलिखित कारण है

सुरक्षित एवं प्रभावी प्रशिक्षण (Secure and Effective Training): यहाँ पर students को बहुत सुरक्षित और प्रभावी ढंग से यह कौशल सिखाया जाता है जिससे वो इस knowledge का उपयोग बहुत ही effective ढंग से आगे बढ़ा सकें व् अपने career को सुचारु रूप से एक नई दिशा प्रदान कर सकें |

 योग की प्रभावी समझ(Effective Understanding) : यहाँ पर स्टूडेंट्स को योग की बहुत बारीकी techniques के बारे में शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे वो अपनी नौकरी व् योग व्यापार में और निखार ला पाए |

 आत्मविश्वास (Self Confidence): यहाँ पर छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया जाता है उनके सम्पूर्ण व्यक्तिगत को निखारा जाता है तांकि वो समाज और देश का कल्याण कर पाए |

योग कोर्स चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

आपको Yoga Course चुनते समय कुछ main points को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है जैसे :

1.  संस्थान की मान्यता (Institute Recognition) :  जब भी आप yoga course में admission लेने जाए तो सबसे पहले यह confirm कर ले क्या वह institute या college किसी UGC approved university से affiliated है या नहीं अगर नहीं है तो वह पर admission न ले |

2.  पाठ्यक्रम व् प्रशिक्षक गुणवत्ता (Syllabus & Trainer Quality) : वहाँ का पाठ्यक्रम व् प्रशिक्षक की गुणवत्ता  को एक बार जरूर check कर ले तांकि आपको कोई प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े |

 

3.  पुराने छात्रों की समीक्षा व् प्लेसमेंट रिकॉर्ड (Old Students Review & Placement) : वहाँ के old students अब क्या कर रहे है व् वहाँ का placement criteria कैसा है यह जरूर जाँच कर ले | क्योंकि अगर आप यह सही से confirm कर लेंगे तो आपको उस institute/college के बारे में बहुत कुछ पता चल जाएगा |

4. प्रमाणपत्र वैधता (Certificate Validity) : किसी भी certificate की value उसकी lifetime तक होती है | एक valid certificate आपके future की guarantee होता है | कही पर भी admission लेने से पहले उसकी certification जरूर जाँच ले | उनके द्वारा प्रदान किये गये certificate valid भी है या नहीं |

भारत के प्रमुख योग संस्थान (Top Recognized Yoga Institutes in India)

भारत में बहुत से प्रमुख योग संस्थान है जो योग कोर्स करवाते है जैसे:

1.   Patanjali Yogpeeth (पतंजलि योगपीठ)

2.   Savitribai Phule Pune University 

3.   Kurukshetra University

4.   Maharishi Dayanand University (MDU Rohtak)

5.   NISD School of Yoga

सम्पूर्ण विश्व को अब योग की बहुत जरुरत है पूरी दुनिया में भारत अध्यात्म का केंद्र रहा है यहाँ से योग पूरी दुनिया में फैल रहा है इस field में jobs की अपार सम्भावना है अगर आप योग में अपना career बनाना चाहते है तो यह field आपके लिए बहुत valuable सिद्ध होगी क्योंकि योग से अध्यात्म की और बढ़ा जाता है जहा पर आप nature के साथ एक हो जाएगे, तब जिंदगी उस महक से भर जाएगी जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की | इस field में पेशेवरों (expert trainers) की बहुत कमी है व् अवसरों (opportunity) की अपार संभावनाएं भरी है | आज ही सही योग कोर्स चुनें और हेल्दी करियर की शुरुआत करें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *