Nursery Teacher Training (NTT Course) - 2025 के लिए Best Teaching Diploma
Nursery Teacher Training (NTT Course) भारतवर्ष के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व में बहुत लोकप्रिय हो रहा है जिसमे प्री-स्कूल शिक्षा को कवर किया गया है | कालान्तर से अभी तक अगर बात की जाए बच्चो की बौद्धिक विकास की तो Pre-school Education बहुत बड़ा किरदार निभा रही है, प्री-स्कूल शिक्षा वह नीव है जिसके द्वारा 2 से 5 साल के छोटे बच्चो के बौद्धिक मनोविज्ञान, स्वास्थ्य, पोषण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्पूर्ण विकसित किया जा सके | NTT एक Skill Based Course है जिसमे सिखाया जाता है कि कैसे छोटे बच्चो को खेल खेल में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और उन्हें एक स्वस्थ व् सकारात्मक वातावरण में बेहतर सिखाया जा सकें | एक ट्रेनर बन आप बच्चो को मनोरंजन के साथ साथ उनको बहुत तरह की Training दे सकते है जिसमे बच्चे कविताएँ बोलना, वर्णमाला (Number System) की पहचान करना व् अनेको तरह के कौशल उनको सीखा सकते है | तक़रीबन सभी State Governments अब अपने आंगनवाड़ी केन्द्रो (Anganwadi Centers) को प्ले स्कूल(Play School) में तब्दील कर रही है जिसमे अब बच्चो को पोषण के आलावा प्री स्कूल शिक्षा प्रदान की जाएगी |
Nursery Teacher Training Course Duration (अवधि)
NTT Course Diploma सरकारी व् मान्तया प्राप्त शिक्षण संस्थान द्वारा 1 साल व् 2 साल कि अवधि का करवाया जाता है |
NTT Course Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)
- Minimum Qualification(न्यूनतम योग्यता) : 10+2 (कोई भी संकाय)
- Age Limit(आयु सीमा) : सामान्यतः 18 साल या उससे अधिक महिला उम्मीदवार
- Admission (प्रवेश): अधिकांश संस्थानों में योग्यता आधारित या प्रत्यक्ष
NTT Course Syllabus (पाठ्यक्रम)
- Child Psychology (बाल मनोविज्ञान) – बाल मनोविज्ञान में बच्चो के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाता है जिसमे बच्चों के मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं शारीरिक विकास को Develop किया जाता है |
- Art & Craft (कला और शिल्प) – इसमें बच्चो के कलात्मक विकास को बढ़ाया जाता है व् उनकी कल्पना शक्ति के द्वारा रचनात्मक गतिविधिया करवा उनको Traind किया जाता है|
- Classroom Management(कक्षा प्रबंधन) – इसमें बच्चो को सिखाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाता है जिसमे वो आसानी से बिना तनाव के Friendly Environment में सीख पाए | इसमें बच्चों के व्यवहार को नियंत्रित करके एक Positive वातावरण बनाना शामिल होता है |
NTT Course Subjects (विषय)
- Teaching Methodology(शिक्षण पद्धति) – शिक्षण पद्धति दवारा बच्चो को खेल खेल में सिखाया जाता है यही कौशल शिक्षक द्वारा प्रयोग किया जाता है जिसमे बच्चो का समूह बना कर उनको कुशल किया जाता है शिक्षक बच्चो से प्रश्न पूछते है और बच्चे उसको हल करते है और शिक्षक बच्चो द्वारा दिए गए से उनको Motivate करते है |
- Health & Nutrition(स्वास्थ्य और पोषण) – एक स्वस्थ आहार का उपयोग करके, हम अपने शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं अगर छात्र स्वस्थ और पोषित है तभी उनको पढाई के साथ साथ उनका सम्पूर्ण संभव है | उनको कैसे Healthy और पोषित रखा जाए और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए काम किया जाता है उनको स्वास्थ्य और पोषण के सुझाव दिए जाते है |
- Practical Training(व्यावहारिक प्रशिक्षण) – किसी भी कौशल को सिखाने के लिए वास्तविकता के अनुभवों का उपयोग करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है यह सिद्धांत को व्यवहार में लागू करने का एक तरीका है। इसमें बच्चों को विषय का व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) प्रदान किया जाता है | छात्रों को प्रशिक्षित (Trained) करना इसमें मुख्य रूप से सम्मिलित है |
Employment Opportunities after Course (कोर्स करने के बाद रोजगार के अवसर)
- Nursery Teacher (नर्सरी स्कूल टीचर)
- Pre-primary Teacher (प्री-प्राइमरी टीचर)
- Daycare In-Charge (डेकेयर कार्य प्रभारित)
- Playschools Owner (प्लेस्कूल मालिक)
NTT Course Offering Top Institute in India (भारत में नर्सरी कोर्स पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले शीर्ष संस्थान)
- Indira Gandhi National Open University (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय)
- Government Approved Institution (सरकारी अनुमोदित संस्थान)
NTT Teacher Salary Package (एनटीटी शिक्षक का वेतन)
NTT Course करने के बाद Government (सरकारी) और Private (प्राइवेट) स्कूल में Nursery Teacher (शिक्षक) के तौर पर कार्य किया जा सकता है जहा पर Starting Salary 20,000 से 30,000 तक मिलती है उसके बाद योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर यह बढ़ती चली जाती है |
अगर आपमें education skills है और आप बच्चो से प्यार करते है तो यह field आपके लिए बहुत interesting है यहाँ पर आप unlimited growth कर सकते है क्योंकि यहाँ पर पैसा व् सम्मान भरपूर मात्रा में मिलेगा |
